कन्नौज में मुंबई से ऑटो से आए लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं। पिछले चार दिन में सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच लोग अलग-अलग ऑटो से आए थे। इसके बाद भी कुछ लोग जांच से कतरा रहे हैं।
नौ मई के बाद से जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग चोरी छिपे घर पहुंच रहे हैं। परिजन भी इन्हें जांच कराने नहीं भेज रहे हैं। इससे शहर के अलावा गांव में भी खतरा पैदा हो गया है।
नौ मई को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने लगी है। अभी तक सात लोगों की रिपोर्ट में सभी मुंबई से अलग-अलग ऑटो से आए थे। इनमें दो हरदोई जनपद के थे। बाकी में छिबरामऊ के बिरतिया मोहल्ला का एक, दौलतपुर, मलगई, डुडुवाबुजुर्ग, कुसुमखोर का एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल है।