फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे

Wed, 06 Apr 2016 12:07 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
कस्बे में मुख्य मार्गों पर लगे जाम का नजारा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर मुख्य मार्ग पर जाम लगता रहा। गर्मी के कारण जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। कस्बे में जाम की समस्या आम बन गई है। नो इंट्री के सख्ती से लागू न होने के कारण कस्बे में भारी वाहनों के घुस आने से जाम लगता रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी पूरे दिन लगे जाम मे दुपहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा स्कूली वाहन फंसे रहे। जाम मे डग्गामार वाहन भी प्रभावी भूमिका निभाते हैं। सवारियां बैठाने को लेकर टेंपो व मैजिको के संचालक मनमाने ढंग से सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धमेंद्र कौशल ने डग्गामार वाहनों को नियंत्रित करने व नो इंट्री को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें