फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने में हांफने लगे हैं लोग

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख बस स्टाफ के पास मुख्य मार्ग पर लगा हैंडपंप पिछले एक माह से खराब है। हैंडपंप से पानी भरने में अब तो लोग हांफने तक लगे हैं। ऐसी स्थिति में अब लोगों ने हैंडपंप से पानी भरना तक छोड़ दिया है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत राहगीरों को उठानी पड़ रही है। दुकानदारों ने पालिका के अधिकारियों से हैंडपंप रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सौरिख बस स्टाफ के पास मुख्य मार्ग से मोहल्ला बजरिया के पास लगा हैंडपंप एक माह से खराब पड़ा है। इस हैंडपंप से पानी भरने में अब तो लोगों की सांसें तक फूलने लगी हैं। दुकानदारों को पेयजल किल्लत से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें पानी के लिए काफी दूर लगे हैंडपंप तक जाना पड़ता है।

वहीं हैंडपंप खराब होने से सबसे ज्यादा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदार सोनू गुप्ता, शाकिर, अजय, दिलीप गुप्ता आदि ने बताया कि एक माह पहले हैंडपंप से गंदा और बदबूदार पानी आने लगा था। कुछ दिन बाद हैंडपंप से पानी ही कम आने लगा है। पानी भरने में लोगों को काफी देर तक हैंडपंप तक चलाना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने कई बार हैंडपंप रिबोर कराने को लेकर पालिका से शिकायत कर चुके हैं, पर अभी तक खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई गई है। दुकानदारों को कहना है कि अगर शीघ्र हैंडपंप दुरुस्त न किया गया तो प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

उधर, पश्चिमी बाईपास पर डॉ. राधाकृष्ण अस्पताल के पास लगा हैंडपंप चार माह से खराब पड़ा है। समाजसेवी गौतम बाबू दुबे ने बताया कि कई बार पालिका अफसरों को इस बाबत शिकायत कर हैंडपंप को दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें