फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेंशनर घर बैठे जमा करें जीवित प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बल्कि घर बैठे जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन




वरिष्ठ कोषाधिकारी नीलम शर्मा ने बताया कि पेंशन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा डिजिटल कर दी गई है। जिला कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर अब घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार की वेबसाइट पर जाकर प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता है। यह प्रक्रिया जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर के अलावा स्वयं के मोबाइल या कंप्यूटर से भी पूरी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रमाण-पत्र जनरेट होते ही ऑनलाइन संबंधित कोषागार को स्वतः प्रेषित हो जाता है। पेंशनरों को इसकी हार्ड कॉपी जमा करने या स्वयं कोषागार आने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस नई व्यवस्था से बुजुर्ग, बीमार और दूर-दराज रहने वाले पेंशनरों को विशेष राहत मिलेगी, उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर लगाने के निर्देश
कन्नौज। पेंशनरों को राहत देने के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बैंक शाखाओं में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के अनुसार दो नवंबर को एसबीआई कन्नौज, छिबरामऊ व तिर्वा में, तीन नवंबर को बैंक ऑफ इंडिया की तिर्वा व कलक्ट्रेट शाखा तथा पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पीएनबी और इंडियन बैंक की कन्नौज शाखाओं में शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें