फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ताजपुर रोड पर सराय सुंदर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस व उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मोर को नदी के किनारे दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ताजपुर रोड पर ग्राम सरायदायमगंज के सामने मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे बाइक सवार की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर आ गया। मोर बाइक में फंसकर कई मीटर तक घिसटता रहा लेकिन बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी। जब तक ग्रामीण दौड़े, तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पाकर करनौली चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवकीनंदन लवानिया मौके पर पहुंच गए। एसीएमओ डॉ. डीएन लवानिया ने पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में नदी के किनारे उसको दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें