फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे के नाम पर तीन विधवाओं से हड़प लिए 1.80 लाख रुपये

विज्ञापन
जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचीं ठगी की शिकार महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पति की हादसे में मौत के बाद तीन महिलाओं को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये मिले तो ठगों ने इन पर नजरें जमा दीं। दो-दो बीघा जमीन का पट्टा कराने का झांसा देकर तीनों से 60-60 हजार यानी कुल 1.80 लाख रुपये ठग लिए। पट्टा न होने पर महिलाओं ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। महिलाओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिर्वा तहसील के घासीपुरवा ग्राम पंचायत के मौजा बेहरापुर गैसापुर निवासी मंजू देवी ने बताया कि 28 अक्तूबर 2018 को पति विशुनदयाल गांव के ही अवधेश कुमार और सुभाष चंद्र के साथ बाइक से नौटंकी देखने गए थे। रात करीब तीन बजे लौटते समय डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया था तो तत्कालीन एसडीएम ने उसे, सुभाष चंद्र की पत्नी ममता देवी और अवधेश कुमार की पत्नी माधुरी देवी को दो-दो बीघा जमीन देने का वादा किया था।
हादसे के लगभग छह महीने बाद गांव के दो लोगों ने उनसे संपर्क किया। इन्होंने कहा कि पट्टे के एवज में एसडीएम 60-60 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपये मिल चुके थे। तीनों ने कुल 1.80 लाख रुपये दोनों व्यक्तियों को दे दिए। जब पट्टा नहीं हुआ और पैसा देने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन लोगों ने दी हुई रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इस पर दोनों आरोपी गाली गलौज कर अभद्रता पर उतर आए। बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सात सितंबर 2019 को थाना दिवस में शिकायत की तो आरोपियों ने 25 सितंबर तक पैसा वापस करने का वादा किया। अभी तक पैसा नहीं मिला है। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने तिर्वा पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें