फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, संख्या 18 पहुंची

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ जिला अस्पताल में वायरल, दिमागी बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में तीन रोगियों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उधर, डेंगू के रोगियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे ने खास इंतजाम किया है। इनके लिए अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। यहां इलाज कराने से मरीज घबराते हैं। कुछ ही दिन में वह निजी अस्पतालों की शरण ले लेते हैं। मौजूदा समय में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। डेंगू वार्ड खाली पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दौरे पर्र आइं तीन महिला अधिकारियों के जिले से रवाना होते ही जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रवनेंद्र कुमार जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। उनके ब्लड की जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वह निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बुधवार को पैथोलॉजी में हुई जांच में तीन रोगियों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। पैथोलॉजिस्ट आरडी यादव ने कहा कि गर्मी के बाद मौसम ठंडा हो रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के समय तापमान गर्म रहता है। शाम से ठंडक होने लगती है। इस उतार-चढ़ाव से डेंगू पैर पसार रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में ठंडक बढ़ने पर डेंगू का कहर कम होगा।
सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करा रहा है। हालांकि रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह चिंता का विषय है। रोगियों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। यह रोग काफी खतरनाक होता है। थोड़ी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो जाती है। इससे अधिकतर मरीज नर्सिंग होम की तरफ भाग रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू रोगियों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे रोगियों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जिन तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वह रिपोर्ट लेने के लिए आएंगे तो उन्हें भर्ती होने की सलाह दी जाएगी। इसके अलावा इनके ब्लड सैंपल को एलाइजा टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें