फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मरीजों को बेड पर चादर के साथ मिलेगी तकिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रयासरत है। अस्पतालों में अभी तक मरीजों को कंबल, चादर और तकिया घर से लाना पड़ता था। तब सरकार ने मरीजों के पलंग पर चादर और कंबल उपलब्ध कराया। अब मरीजों को तकिया भी दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी सरकारी अस्पताल के प्रभारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


जिले में जिला अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल के साथ ही 14 सीएचसी और 36 पीएचसी हैं। इन सभी में 620 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के बेड पर साफ चादर बिछाई जाती है। सर्दियों के मौसम में कंबल भी दिए जाते हैं। कई जगहों पर बिना चादर के ही मरीजों को बेड पर लिटा दिया जाता है। इसको लेकर शासन ने सख्त निर्देश जारी किए और मरीजों के बेड पर साफ चादर बिछाने को निर्देशित किया।
अब शासन ने मरीजों को चादर, कंबल के साथ ही तकिया भी उपलब्ध कराने की योजना बनाते हुए सभी अस्पतालों के प्रभारियों को बेड पर चादर के साथ ही तकिया भी देने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को चादर और कंबल के साथ तकिया भी उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों को बेहतर इलाज के साथ सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर नहीं मिलतीं साफ चादरें
जिले में 14 सीएचसी और पीएचसी हैं। इन स्वास्थ्य केंद्राें में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। मरीजों को बेड पर चादरें तक नहीं मिल पा रही है। शासन ने प्रभारियों को प्रतिदिन केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें