गांव इस्माइलपुर में फैले बुखार से हो रही मौत के बाद
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कर
दवाइयां भी बांटी। इस्माइलपुर गांव में पिछले दिनों जरीब खां समेत तीन
लोगों की बुखार से मौत हो गई थी।
इसको लेकर गुरुवार को गांव में कैंप लगाया
गया। डा. तरुण गुप्ता व डा. नीरज ने मरीजों की जांच की। सभी मरीजों के खून
के सैंपल भी लिए। चिकित्सकों के मुताबिक ब्लड जांच के दौरान मलेरिया के
लक्षण नहीं पाए गए।