फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएचसी पर मरीजों को 24 घंटे मिलनी चाहिए इमरजेंसी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएचसी पर मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। यह बात डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहीं। टेली कंसल्टेंशन में बहवलपुर, गणेश चौधरी, सदरपुर टीला की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण अभियान में तिर्वा के 64, तालग्राम 45 एवं जलालाबाद में 12 परिवारों ने टीकाकरण लगवाने से मना किया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित परिवारों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग अपने दायित्वों को अच्छी तरह से निर्वाहन करें, अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में खराब प्रदर्शन पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी किए जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्य की डीपीआरओ एवं ईओ नगर निकाय खुद मानीटरिंग करें। विद्यालय में वेइंग मशीन खरीदने के लिए धनराशि भेजे जाने के बाद भी खरीद न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में वेइंग मशीन की खरीद कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान वेइंग मशीन उपलब्ध न होने पर संबंधित को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वीएचएसएनडी सेशन में गर्भवतियों की जांच में हसेरन व कन्नौज ग्रामीण तथा जलालाबाद की खराब प्रगति पाए जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता, एसडीएम वैशाली, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार, डब्लूएचओ की जिला कंसल्टेंट डाॅ. रागिनी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें