फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की पतंग, बरेली के मांझे

Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी के दिन बच्चे, युवाओं के साथ बुजुर्गों पर भी पतंग की चरखी घुमाने का खुमार चढ़ता है। शुक्रवार को वसंत पंचमी का त्योहार है। इस पर पतंग की बाजार गुलजार हो गई। अबकी मार्केट में कई डिजाइन की पतंगे सभी को लुभा रही हैं और अच्छी क्वालिटी के मांझों की भी भरमार रही।
विज्ञापन

 
वसंत पंचमी 12 फरवरी को है। ऐसे में त्योहार से एक दिन पहले पतंगों की दुकानों पर खरीदारी को भीड़ उमड़ पड़ी। पतंग खरीदने के लिए युवा देर शाम तक जुटे रहे। हालांकि, करीब एक माह पहले से ही पतंग की थोक दुकानों में पतंग के शौकीनों की भीड़ जुट रही थी। इधर 10 दिन से मार्केट में पतंग की फुटकर दुकानों की भरमार हो गई थी।

शहर के बजरिया तिराहे पर पतंग का सबसे बड़ा बाजार है। यहां सुबह से शाम तक बच्चों की भीड़ रहती है। वसंत पंचमी के लिए बच्चों ने कई दिन पहले से ही पतंगों की बुकिंग कर ली थी। जिससे उस दिन उनकी मनपसंद पतंग उन्हें जरूर मिले। दुकानदारों ने बड़े पैमाने पर पतंग, मांझा, चर्खी खरीद का भंडारण कर लिए थे।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार पतंगबाजी में मांझा और डोर की अहम भूमिका होती है। बरेली और फर्रुखाबाद के बने मांझे काफी अच्छे माने जाते है। बच्चे उनकी पहचान नहीं कर सकते, पर कहते जरूर है कि वही मांझे चाहिए। उधर, वसंत पंचमी के त्योहार पर मोदी और ओबामा डोरी के सहारे हवा में उड़ते हुए नजर आएंगे।

पतंगों की दुकानों पर अबकी मोदी और ओबामा आदि कई नेताओं की छपाई वाली पतंगों की भरमार है। अबकी आम पतंगों के अलावा बाजार में विशेष आकर्षक पतंगें आई हैं। दुकानदार बताते है कि मोदी, ओबामा वाली पतंग बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे है। कैंडल पतंग, चांद-तारा, पट्टियाला, तिरंगा, बाज, दुआज आदि पतंगें भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें