फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने बनाई चुनाव की रणनीति

Fri, 12 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला इंदिरानगर में हुई सभासदों की बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तय करते हुए मनोज सिंह एडवोकेट को एमएलसी प्रत्याशी बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


गुरुवार को सभासदों की बैठक में तय किया गया कि इस बार विधान परिषद चुनाव में मनोज सिंह को एमएलसी का चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की। तय किया गया कि सभी सभासद उनका नामांकन कराने फर्रुखाबाद जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी सभासद हरिशरण शाक्य को सौंपी गई।

तय किया गया कि नामांकन के बाद सभी लोग जनसंपर्क के लिए क्षेत्रों में जाएंगे। बैठक में भारत सिंह शाक्य, रामबाबू यादव, कन्हैयालाल शाक्य, शेर सिंह पाल, मो. अजमेरी, शहजाद अहमद, जितेंद्र शर्मा, दीपू शर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, अरुण यादव टिंकी, सावित्री पांडेय, शशिप्रभा, प्रताप सिंह, बलराम, सुभाषचंद्र, अरुण वर्मा, नीलम सवित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें