तालग्राम। तालग्राम ब्लाक के दो पशुपालकों को सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन और पशुओं की उत्तम देखभाल के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन आत्मा योजना के तहत किया गया है।
पशुपालन के क्षेत्र में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन और पशुओं की उत्तम देखभाल करने में जिला स्तर और ब्लाक स्तर आठ- आठ पशुपालकों का चयन किया गया। ब्लाक स्तर पर तालग्राम के ताहपुर निवासी पशुपालक वीरेंद्र कुमार पुत्र बूंदनलाल और रोहली पिराडीखेड़ा के युवा पशुपालक उमा शंकर पुत्र सरमन का चयन हुआ है। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले में होने वाली गोष्ठी में इन्हें सम्मानित किया जाएगा। चयनित पशुपालकों में चार को प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार और चार पशुपालकों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये मिलेंगे। ब्लाक स्तर के आठ पशुपालकों को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने बताया कि अन्य पशुपालकों को इनसे सीख लेनी चाहिए।