फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पशुपतिनाथ मंदिर का दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी

विज्ञापन
टूटा दान पात्र देखते पुलिस कर्मी, रखी सरिया। - फोटो : टूटा दान पात्र देखते पुलिस कर्मी, रखी सरिया।
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चोरों ने मंदिर के दान पात्र को सरिया डालकर तोड़ दिया और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दान पात्र तोड़ने वाली सरिया छोड़ गए। पुलिस ने रविवार को घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर के चकोर गली में स्थित प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के गेट पर स्थित लोहे के दान पात्र को सरिया डालकर तोड़ डाला और चोरी कर ले गए। मंदिर समिति के सदस्य मयंक गुप्ता, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, रजत गुप्ता के अनुसार, दान पात्र साल में एकबार जन्माष्टमी पर खोला जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि दान पात्र में इस बार 20 हजार रुपयेे थे, जो चोरी हो गए। सुबह पूजा करने मंदिर गए भक्तों ने दान पात्र टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
कल शीतला देवी मंदिर से हुई थी लाखों की चोरी
कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मां शीतला देवी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण व घंटे सहित लाखों रुपये का माल चोरी हो गया। चोरी सुराग अभी तक नहीं लगा और आज नगर के बीचोबीच अति व्यस्त बस्ती के मंदिर में चोरी की वारदात होने से लोगों में भय व आक्रोश है।
विज्ञापन

गश्त में लापरवाही से बढ़ रही घटनाएं
मंदिर कमेटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात गश्त में लापरवाही बरत रही है। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर अब मंदिरों को ही निशाना बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें