गुरसहायगंज। नगर के राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आए परीक्षा परिणाम में टापर्स छात्र छात्राओं को शनिवा को उपहार, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आए परीक्षा परिणाम में कस्बा के राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) के छात्र अभय दीक्षित ने 90.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय टाप टेन सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। आरिमा त्रिपाठी ने 87.28 प्रतिशत तथा ज्योति ने 86.57 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही।
उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) में कौशिकी त्रिपाठी 83.42 प्रतिशत प्रथम, शांभवी त्रिपाठी 78.42 द्वितीय, सृष्टि 78.14 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में राधा देवी आदर्श संस्कृत विद्यालय के छात्र सतेंद्र कुमार ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कानपुर मंडल में प्रथम, प्रशांत यादव ने 75.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कशिश ने 74.57 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। जगदीश नारायण दीक्षित, मयंक गुप्ता, धर्मेंद्र कौशल, विनय वर्मा, टीटू गुप्ता, राकेश कौशल, पंकज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।