फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती जन्म की लीला का मंचन

Sat, 10 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन पार्वती जन्म की लीला का मंचन किया गया। मंचन देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने बताया 10 अक्तूबर को शिव बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन तालग्राम तिराहा से बैंडबाजों के साथ जीवंत झांकी निकाली गई। जिसमें राजा हिमांचल के स्वरूप में अखिलेश, रानी मैना के स्वरूप में शिवम, गुरु के स्वरूप नीरज, मंत्री बने आशीष और विकास उर्फ टोनी ने पुजारी की भूमिका निभाई।

व्यास पंडित सुभाषचंद्र अग्निहोत्री ने पार्वती जन्म की लीला के प्रसंग का वर्णन किया। इस मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, चंद्रहास कुशवाह, प्रेममुरारी दुबे, गुलफाम सिंह, टीटू अग्निहोत्री, राहुल दीक्षित, गंगेश्वर दीक्षित, महावीर प्रसाद हलवाई आदि मौजूद थे। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे से तालग्राम तिराहा से भगवान शंकर की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें