फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने डाकघर की कार्य प्रणाली परखी

Sat, 10 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत किडजी प्री स्कूल के बच्चे डाकघर पहुंचे और वहां की कार्यप्रणाली देखी। डाकघर के सिस्टम मैनेजर संजीव मिश्रा ने डाक टिकट, पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय पत्र, मनीआर्डर, रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट आदि की जनकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने डाकघर में चल रही बचत योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार ने बालिकाओं के सशक्तीकरण हेतु सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। इसमें 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले जा सकते हैं। 14 वर्ष तक एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा करने पर 21 वर्ष के बाद छह लाख 41 हजार 92 रुपये मिलेंगे।

18 वर्ष के बाद 50 प्रतिशत राशि निकालने का प्रावधान भी है। पोस्टमास्टर राजेश सिंह, कुलदीप सक्सेना, कमलेश पांडेय, एनके सिंह और सर्वेश मिश्रा ने भी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बच्चों के सवालों के जवाब भी देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक सुशील बाबू, प्रधानाचार्य बरखा अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें