कस्बे के नेहरू नर्सरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
नेहरू
नर्सरी स्कूल के बच्चों ने खेलकूद में बढ़चढ़कर भाग लिया। सौ मीटर
बालिकाओं की पहले राउंड की दौड़ में गोल्डी, आकांक्षा व प्रियंका, दूसरे
राउंड में अंशिका, सुभांशी व नंदनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर
रहीं।
छात्रों की सौ मीटर दौड़ के प्रथम राउंड में हिमांशू, सोहन,
ऋषभ, दूसरे राउंड में दीपक, अंकित व सचिन, तीसरे राउंड में प्रशांत, रोहित
व अतुल, चौथे राउंड में आकाश, अमित व नीतिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय
स्थान पर रहे।
यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की सौ मीटर दौड़ में
लखन प्रथम, कुंदन द्वितीय, ईशू तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर की दौड़
में कक्षा आठ के सोहन प्रथम, इसी कक्षा के हिमांशू द्वितीय और कक्षा सात के
दीपक तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा सात व आठ की क्रिकेट टीमों के बीच
खेले गए मैच में कक्षा आठ की टीम ने दस ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में
खेलने उतर कक्षा सात की टीम निर्धारित ओवर में 53 रन बनाकर आलआउट हो गई।
अर्चित अवस्थी को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार दिया गया।
कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह यादव ने विजयी टीम के कप्तान राजन को शील्ड
प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी मेडल व प्रशस्ति
पत्र प्रदान किए।
उन्होंने कहा शिक्षा के साथ खेल का भी विशेष
महत्व है। स्कूल के प्रबंधक विनीत त्रिपाठी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त
किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह पाल, मीरा दुबे, रूपम,
दीपा, लक्ष्मीपाल, प्रीती शाक्य, राजन सैनी, अमित, सुनील शर्मा, मयंक
शाक्य, अनिल यादव, हेमंत यादव, अतुल दुबे, अनुज त्रिपाठी, आलोक दुबे आदि
मौजूद रहे।