छिबरामऊ महोत्सव 2015 के मंच पर आयोजित होने वाले
सिंगिंग एवं डांसिंग प्रतियोगिता के लिए बनवारीनगर स्थित एसबीवीएस
आडीटोरियम में आडिशन हुए, जिसमें नगर और पूरे जिले समेत फर्रुखाबाद से
प्रतिभागी शामिल हुए।
सहायक प्रतियोगिता प्रभारी मोहम्मद जाहिद ने
बताया कि सिंगिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 57, सीनियर वर्ग में 36
प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसी तरह डांसिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग
में 45 व सीनियर वर्ग में 39 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन
किया।
ज्यूरी मेंबर्स सुरेशचंद्र वर्मा दद्दा, हरिओम शर्मा और लकी पौल को
चयन करने में खासी माथापच्ची करनी पड़ी। आडिशन में जहां एक तरफ आरएस यादव
इंटर कालेज, जेबीजी नेशनल कालेज, दयाल पब्लिक स्कूल, सिटी चिल्ड्रेंस
एकेडमी में, आशा पब्लिक स्कूल, चिस्ती पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए।
वहीं
दूसरी तरफ ग्रुप डांस में डीसीयू ग्रुप, सीबीआर स्टेनर्स, फैंटास्टिक फोर
और फर्रुखाबाद से क्रेजी डांस ग्रुप ने रोबोटिक हिप पॉप और बालीवुड डांस
शैली के मिश्रण ने सभी का मन मोह लिया। सुनील सत्या ने जानकारी दी कि आडिशन
का परिणाम 26 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
मेगा आडिशन 31 अक्तूबर को
होगा। आडिशन में रमई दुबे, रमेश शर्मा, शशिकांत शुक्ला, सुनील सत्या, राजीव
कुमार और धर्मेंद्र सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालयों के
प्रबंधक, प्रधानाचार्य और टीचर समेत प्रतिभागियों के अभिभावक मौजूद रहे।