फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन के बाद 499 पदों पर होगा ग्राम प्रधान का चुनाव

विज्ञापन
सदर ब्लाक में चस्पा की गई सूची। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पांच ग्राम पंचायतों को नगर में शामिल कर लिया गया है। नए परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशन के बाद अब 504 ग्राम पंचायतों की जगह 499 पदों पर ग्राम प्रधान का चुनाव होगा। परिसीमन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह व ग्राम पंचायत सदस्य के 65 वार्ड कम हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सदर नगर पालिका का सीमा विस्तार का आदेश आया था। कुछ ग्राम पंचायतों का हिस्सा शहरी क्षेत्र में चला गया है। इसके बाद वार्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। इसमें पांच ग्राम सभाएं खत्म हो गई हैं। तीन ग्राम पंचायतों का कुछ हिस्सा नगर पालिका में शामिल हुआ है।
पालिका के सीमा विस्तार के चलते प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के वार्ड निर्धारण में 11 व 12 जनवरी को आपत्तियां ली गई थीं। 13 व 14 जनवरी को निस्तारण के बाद 15 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। परिसीमन के बाद सदर ब्लाक में 89 ग्राम पंचायतों में 84 और क्षेत्र पंचायत सदस्य में 99 वार्ड की जगह 93 रह गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य में 65 वार्ड कम हुए हैं। 504 ग्राम पंचायतों में पांच के शहरी क्षेत्र में शामिल होने से यहां ग्राम प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। पंचायत चुनाव में 499 पदों पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों को किया गया खत्म
सदर नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पांच ग्राम पंचायतें नगर में शामिल हो गई हैं। ये जिला मुख्यालय से जुड़ी मानपुर, सरायमीरा आंशिक, अकबरपुर सरायघाघ, रितुकला व नसरापुर हैं।
परिसीमन के बाद इन ग्राम पंचायतों का हुआ पुनर्गठन
परिसीमन के बाद चार ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत चौधरियापुर बांगर में नगर पालिका में शामिल रितुकला व नसरापुर का बचा कुछ भाग शामिल किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत जसौली, जलालपुर सरवन व अहमदपुर रौनी में नगर पालिका से छूटे भाग को शामिल कर ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है।
ये है परिसीमन से पहले व बाद की स्थिति
साल 2015 में 504 ग्राम पंचायतें थीं। ग्राम पंचायत सदस्य के वार्ड 6392, क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 682 व जिला पंचायत सदस्य के 28 वार्ड थे। परिसीमन के बाद 499 ग्राम पंचायतें बची हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के वार्ड 6327, क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 676 हैं। जिला पंचायत सदस्य के वार्डों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें