फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम के बैग से बैंक परिसर में 50 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
5सीएचबीपी51: भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाते शाखा प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन

मुनीम के बैग से बैंक परिसर में 50 हजार की टप्पेबाजी
सीसीटीवी कैमरे में रुपये निकालते कैद हुए दो युवक
आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। नगर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आढ़त के मुनीम की पीठ पर लदे बैग से पचास हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बैग से रुपये निकालते कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी की आढ़त के मुनीम मोहित दुबे रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। मोहित ने बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर बैग में रख लिए। बैग को पीठ पर लादकर यह बैंक से बाहर निकलने लगे। तभी किसी ने गेट पर रेजगारी फैला दी। इससे गेट पर भीड़ लग गई। मोहित भी यहां रुक गए। इसी दौरान बैग से पचास हजार रुपये की गड्डी पार कर दी गई। मोहित ने आढ़त पर पहुंचकर रुपये गिने तो पचास हजार की गड्डी कम देख होश उड़ गए। इस पर अनुज गुप्ता मोहित को लेकर बैंक पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बैग से रुपये निकालते दिखाई दिए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें