फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः हरियाणा के गुरग्राम से लौटे प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव, हॉटस्पॉट बना कर सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/खड़िनी इलाके के आलमशाह का पुरवा में हरियाणा के गुरुग्राम से लौटे प्रवासी मजदूर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे गांव में दहशत है। अधिकारियों ने गांव को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया है।
विज्ञापन

आलमशाह का पुरवा गांव का युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम से 31 मई को घर पहुंचा था। एक जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
आराम न मिलने पर परिजन दो जून को सौ शय्या अस्पताल ले गए। युवक में कोरोना के लक्षण देख चिकित्सकों ने सैंपल लिया। गुरुवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा जमा लिया है। गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम तिर्वा जयकरन सिंह और सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गांव को सील करा दिया। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य टीम ने युवक की मां, बच्चे, पत्नी, भाई सहित 14 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि गांव के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें