जेलर शिव कुमार को दवा का पैकेट देते चिकित्सक
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/जलालाबाद में कोरोना संक्रमण के चलते कैदियों, बंदियों सहित जेल कर्मियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इन्हें होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 की खुराक दी जाएगी। तीन दिन तक दवा खिलाई जाएगी।
बुधवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन सहेजा जिला जेल अनौगी पहुंचीं। उन्होंने जेलर शिवकुमार को बड़ी तादाद में आर्सेनिक एल्बम -30 की गोलियां दीं। उन्होंने बताया कि एक गोली रोजाना खाली पेट दी जाए।
तरोई, भिंडी, लौकी, कद्दू, लोबिया व पालक सहित अन्य हरी सब्जियां खाने में दें। भोजन के साथ लहसुन व प्याज खिलाकर सुरक्षा कवच मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैदियों को हर रोज खाने के बाद आधा खीरा व दोपहर बाद तुलसी, गुड़, दालचीनी, जरकुश, मुनक्का, काली मिर्च से तैयार काढ़ा पिलाया जाए।