सत्यापन के लिए सूची लेखपालों को वितरित करवाते एसडीएम गौरव शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
लॉकडाउन व अनलॉक 1.0 में अपने घरों पहुंचे प्रवासी मजदूरों की फीडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। तहसील प्रशासन ने इन सूचियों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया। पहले चरण में सत्यापन के लिए 286 मजदूरों की सूची लेखपालों को सौंप दी गई है।
एसडीएम गौरव शुक्ला की देखरेख में लगभग एक सप्ताह यह कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 50 मजदूरों की खाता संख्या व आधार कार्ड उपलब्ध न कराने के कारण फीडिंग नहीं हो सकी है। तहसील क्षेत्र में लगभग 4253 लोग दूसरे प्रांतों या फिर शहरों से वापस लौटे हैं। इनमें 2349 परिवार भी शामिल है।
रविवार को तहसील सभागार में फीडिंग के बाद सूची वापस भेज दी गई। पहले चरण में 286 मजदूरों का सत्यापन कार्य शुरू हो चुका है। सोमवार को लेखपाल सत्यापन कार्य पूर्ण कर सूचियां पर्यवेक्षण अधिकारी के पास जमा करेंगे।
उसके बाद प्रथम चरण में शासन से निर्धारित एक हजार रुपये व निर्धारित की गई सरकारी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। सत्यापन कार्य के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार व नायब तहसील सौरभ यादव व शिखर मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।