फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथरा ग्रामीण फीडर तैयार, दो दिन बाद होगा ट्रायल

विज्ञापन
दिलू नगला रोड पर अंडर ग्राउंड केबल से कनेक्शन जुड़वाते जेई राजीव गौर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पिछले छह माह से चल रहे पंथरा फीडर का काम पूरा हो गया है। दो दिन बाद फीडर का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने पर गांवों को फीडर से जोड़कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। नए फीडर से 35 गांवों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गांवाें व नलकूपों को बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग फीडर बनवाने का फरमान जारी हुआ था। इससे 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से संचालित पंथरा फीडर को दो भागों में बांटने का काम शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था आरसीएल कंपनी के इंजीनियर राजीव गौर की देखरेख में छह माह पहले काम शुरू हुआ। गुरुवार को फीडर निर्माण का काम पूरा कर लिया गया। इंजीनियर राजीव गौर ने बताया कि दो दिन बाद फीडर को चार्ज करने के साथ ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके बाद गांवों को जोड़कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। इन गांवों में संचालित नलकूपों को पुराने फीडर से आपूर्ति दी जाएगी।
18 घंटे मिलेगी गांवों को बिजली
एसडीओ राहुल सिंह ने बताया कि पंथरा ग्रामीण फीडर से रुद्रापुर, खानपुर चौबे, उधरनपुर, मनिकापुर, चमन नगरिया, भौंसे नगला, मेरापुर, मठिया नगला, पृथ्वीपुर, महुआ नगला, कुंवरपुर करनौली, राजा नगला, मुइया नगला, टीका नगला, धनी नगरिया, भोला नगरिया सहित लगभग 35 गांवों को जोड़ा जाएगा। इन गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। वहीं इस फीडर से जुड़े लगभग 210 नलकूपों को पुराने फीडर से आपूर्ति मिलेगी। नलकूप संचालन के लिए शासन की मंशा के अनुरूप दिन के समय दस घंटे आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें