फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव करने पर बकरी चोरों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
सौ शय्या में भर्ती रजनेश का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्राम लडै़ता में देररात बकरियां चोरी करने का प्रयास किया गया। फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को सौ शय्या अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लडै़ता में बकरी चोर गिरोह के सदस्यों ने धावा बोलकर घरों के बाहर बंधी बकरियाें को खोलना शुरू कर दिया। इस दौरान रात लगभग दो बजे घर के बाहर लेटे घासीराम का पुत्र रजनेश (22) की आंख खुल गई। रजनेश ने शोर मचाते हुए बदमाशों पर्र इंट- पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान रजनेश ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने रजनेश पर फायर कर दिया। गोली रजनेश के पैर में लगी। वह घायल होकर गिर पड़े।
फायरिंग व शोरगुल सुनकर रजनेश के परिजनों सहित गांव के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ बढ़ती देखकर बदमाश भाग निकले। परिजनों ने रजनेश को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए छानबीन की। इस संबंध में कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें