फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों का डाटा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निर्वाचन कार्यालय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करीब देख तैयारियां शुरू कर दी हैं। कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की संख्या और अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। इस डाटा को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। पहले वर्गवार कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी निर्वाचन कार्यालय (पंचायत )को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पूरा डाटा फीड करना होगा। इसके लिए अलग से लॉगइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को यह काम प्राथमिकता पर कराने के आदेश दिए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ तीन पदों के लिए मतदान होता है। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद शामिल हैं। एक साथ तीन पदों पर चुनाव और गांव-गांव मतदेय स्थल के चलते पंचायत चुनाव में कार्मिकों की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय पंचायत ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संबद्ध कर्मचारियों की देनी होगी सूचना
निर्वाचन कार्यालय से मांगी गई सूचना में दूसरे कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों की भी जानकारी देनी होगी। संबद्ध कर्मचारियों की जानकारी मूल विभाग भेजेगा, न कि संबद्धीकरण वाला विभाग देगा। इसकी वजह है कि कई कर्मी काम की अधिकता की वजह से दूसरे कार्यालय से संबद्ध हैं या फिर कार्रवाई के चलते भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें