फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में निकला पंचमुखी सांप, लोगों में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सांप निकलते ही डरे किसान ने उसके डंडा मार दिया, जिसके बाद उसके पांच मुंह निकल आए। इससे किसान और भयभीत हो गया। डंडा लगने के बाद सांप की मौत हो गई। किसान ने सांप को जला दिया।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बहोसी गांव निवासी बब्लू बाथम परिवार के साथ घर के अंदर पडे़ छप्पर में सो रहा था। रात उसके आंगन में एक काला सांप दिखाई दिया, जिसे देखकर वह डर गय। भयभीत किसान ने पास में रखे डंडे से उस पर प्रहार कर दिया। किसान ने बताया कि जैसे ही सांप पर प्रहार किया तो उसके पांच मुंह निकल आए, जिसे देखकर पूरा परिवार घबरा गया। डंडा लगने से सांप की मौत हो गई। रात में ही उसने सांप को जलाकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें