दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देते पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, तिर्वा विधायक कैलाश सिं?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के दौरे पर आए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंचायत चुनाव की स्थिति साफ कर दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह में पंचायत चुनाव होंगे।
मंगलवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे। जल्द प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंप दी जाएगी।
वहीं दिल्ली और प्रदेश में चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर बताया कि विपक्षी नेता किसानों को भड़का कर प्रदर्शन और आंदोलन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की यूनिफार्म में फर्जीवाड़े के मामले की जांच रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई की बात कही।