फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जनसंख्या से तय होगा प्रधानों और प्रमुख का आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण पर काम शुरू हो गया है। ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुख के पदों का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर होगा। वहीं सदस्यों का आरक्षण परिवारों की संख्या के मुताबिक तय किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में आरक्षण प्रस्ताव तैयार होना है। इसके लिए पंचायत राज विभाग जुटा है। प्रधानों और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रस्ताव आबादी के घटते क्रम में ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित कर किया जाएगा। वहीं सदस्य पदों के लिए नियम अलग होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए आबादी के स्थान पर परिवारों की संख्या को अवरोही क्रम में रखते हुए आरक्षण तय किया जाएगा। एक मार्च तक आरक्षण का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। दो व तीन मार्च को अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि शासन से आरक्षण तय करने के लिए बिंदु व वर्गवार निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया होगी। इससे कि किसी को कोई शिकायत न रहे।
विज्ञापन

आरक्षण तय होने पर टिकी दावेदारों की निगाह
पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अब इन्हें आरक्षण तय होने का इंतजार है। आरक्षण बदलने से यह चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में इनकी निगाह आरक्षण तय होने पर टिकी है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कुल ग्राम पंचायतें : 499
क्षेत्र पंचायत सीटें : 676
जिला पंचायत सीटें : 28
कुल मतदाता : 11,18,744
पांच साल में बढ़े : 80019
कुल मतदान केंद्र : 812
कुल पोलिंग बूथ : 1846
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें