फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी को पकड़ लिया। उसके पास से नशीला पदार्थ, चाकू बरामद किया गया। पकड़ा गया शातिर चर्चित अपराधी कुंवरपाल बंजारा गैंग का सदस्य है। उस पर जनपद समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर ठठिया थाने के जैतापुर मोड़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 400 ग्राम नशीले पाउडर के साथ चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामनगर निवासी राजू बंजारा पुत्र फूल सिंह बंजारा बताया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक शातिर अपराधी कुंवरपाल बंजारा गिरोह का सदस्य निकला। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पकड़ा गया शातिर टॉप टेन अपराधी है। यह मध्यप्रदेश के म्यूजियम की लूट में भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें