फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा(कन्नौज)। पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सैदहा निवासी श्रीकृष्ण पाल की 20 वर्षीय पुत्री साधना जिला मुख्यालय पर स्थित एक कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकल कर जीटी रोड स्थित गोवर्धनी तिराहे के पास पहुंची। रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। छात्रा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। गार्ड हेमंत कुमार ने शव को ट्रेन में रखकर जसोदा स्टेशन पर उतरवाया। इससे करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन रवाना हुई। जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने छात्रा के कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी है। वह कैसे रेलवे ट्रैक पर आई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें