संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरगढ़। जमीन के विवाद की नापजोप कराने पहुंचे एसडीएम के सामने दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसडीएम, राजस्वकर्मी और पुलिस खुद को बचाने के लिए एक बरामदे में छिप गए। इंदरगढ़ थाने की पुलिस पहुंचने पर स्थिति काबू में आई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
ग्राम पंचायत बरियामऊ के मजरा कुडेरीहार निवासी रेखा पत्नी विनोद कुमार ने 12 जून को जमीन पर कब्जे की शिकायत कर और पैमाइश कराने के ल्रिए एसडीएम तिर्वा जयकरन सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को एसडीएम, नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा, राजस्व निरीक्षक हिमांशु पांडेय ,क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा, एसआई पंकज कुमार के साथ पैमाइश कराने पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान रेखा के पति विनोद कुमार और नरेंद्र सिंह यादव में गाली-गलौज होने लगा। बात बढ़ने पर बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव होते हुए एसडीएम, राजस्व कर्मी और पुलिस एक मकान के बरामदे घुए गए।
सूचना पर इंदरगढ़ थाना से पहुंची तक बवाल शांत हुआ। उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पथराव कर रहे महेंद्र सिंह यादव को हिरासत में लिया गया है। नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम के आने के बाद कुछ विवाद हुआ था। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने कहा कि पथराव की बात गलत है। राजस्व टीम के लौट आने के बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई थी। विवाद करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।