फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ने लगा कोहरा, बसों में नहीं लगीं फॉग लाइटें

विज्ञापन
कन्नौज डिपो की बस में नहीं लगी फॉग लाइट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी बढ़ने के साथ सुबह और शाम कोहरा पड़ने लगा है। अभी तक परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बसों में फॉग लाइटें नहीं लगाई गई हैं। रात को कोहरे के बीच कई किलोमीटर तक बसें दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में कोहरे के चलते हादसे बढ़ जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस से लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कोहरे के समय फॉग लाइट का प्रयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। अभी तक कन्नौज रोडेवज डिपो की बसों में फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। कोहरे में इन बसों को चलाने वाले चालक हादसों की आशंका के चलते पसीना छोड़ते नजर आते हैं। नदियों और कृषि क्षेत्र वाली सड़कों पर कोहरा अधिक होने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अभी फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। जल्द सभी बसों में फॉग लाइट लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें