फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवी की देखो शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान

Sun, 04 Jan 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल शरीफ के मौके पर रविवार दोपहर निकले जुलूस में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


दाई हलीमा गोद में तेरी चांद उतरने वाला है, मेरे नबी की देखो शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान के नारों के बीच जुलूसे मोहम्मदी दारूल उलूम गौसिया रजानगर मोहल्ला सैयदबाड़ा से हजरत मौलाना मुस्तकीम अहमद कादरी की सदारत में रवाना हुआ।

मोहल्ला बिरतिया, लाहौरी टोला, ऊंचा, जेरकिला, अस्पताल रोड और बाजार के मुख्य मार्ग से होकर पश्चिमी बाईपास स्थित दरगाह तक जाकर वापस लौटा। जुलूस में सबसे आगे गगनचुंबी झंडों और उनके पीछे अंजुमन मुस्लिम कमेटी, मोहम्मद अली मुर्तजा कमेटी व अन्य कमेटियों द्वारा गाड़ियों पर सजाई गई झांकियों और उन पर अरबी पोशाक में सजे बैठे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बैंड की धुन पर बच्चे और नौजवान नाते पाक पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


नगर में कई जगह स्टाल लगाकर शर्बत आदि से लोगों का स्वागत किया गया। मुस्लिम स्टार कमेटी ने डाक खाने के पास व गुलामे रसूल कमेटी ने सराय के पास लंगर बांटा। जुलूस में जामा मस्जिद के पेश इमाम जियाउलहक, मुतवल्ली अहमद खां, मुंशी शरीफ कुरैशी, मोहम्मद कामरान, आफताब आलम अमन, मोहम्मद जीलानी खान, जाहिद चिश्ती, सभासद लिफाकत, मोहम्मद नसीम, जावेद अंसारी, पूर्व सभासद अनवार, मोहम्मद शाहरूख, अंसार अहमद, बॉबी, साबिर अली, फुरकान, मोहम्मद अहसान, शकील शेख, हाजी परवेज, मोहम्मद फहीम, डॉ. नसीम, मोहम्मद जैनुल खान, आकिल खान वास्ती, शहनवाज मोनू मंसूरी, आफाक खान, अरशद सिद्दीकी, सभासद रईश अहमद, कारी शमसुल कमर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रवीउल अव्वल पर ग्राम खोजीपुर और कपूरपुर में भी शानदार सजावट की गई।

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार मदरसा हयातुल उलूम से जुलूसे मोहम्मदी की शुरूआत हुई। जुलूस कबीरपुर, राजापुर, सरदापुर, नगरिया महादेव, इस्लामनगर, आजाद नगर, कायमपुर और सौरिख कस्बे के मोहल्लों से भ्रमण करता हुआ थाने के सामने से पुराना बस स्टाप होता हुआ सदर बाजार, आजादनगर, शेखाना, सुभाषनगर से सलातोसलाम पर खत्म हो गया।

जुलूस में इस्लामियां कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मुस्ताक हसन रिजवी, हाफिज अयूब रजा, हाफिज मोहम्मद रिहान, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना शान आलम, मौलाना गुलामुल सलीम, अली अब्बास, शमसुल कमर, गुड्डू लंबरदार, मोहम्मद मतीन, नबाजिश और अजहर अली आदि मौजूद रहे।

पट्टी सकरावा के अनुसार जुलूसे मोहम्मदी सैयदनगर से काजीनियाज साहब इमाम की सदारत में निकाला गया। जिसमें फिरोज अख्तर, ताहिर अली, राजिक अली, जीशान सिद्दीकी, शाहिद अली, फरहान अख्तर, बदरूल हसन और चांद मियां मौजूद रहे।

विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार हाफिज तलकीन रजा साहब की सदारत में मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ निकाला गया। जिसमें अध्यक्ष हाजी डॉ. रियासत हुसैन, अजीज, शकील, मास्टर चांद बेग, सुलेमान, लालू, छोटे सिद्दीकी और इलियास भाई आदि मौजूद रहे।
इंसेट--------------------
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस के दौरान कोतवाल सीएल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान जुलूस के साथ-साथ चलते रहे। इसके अलावा इसके अलावा कई जगह पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाई गई। रूट डायवर्जन के तहत छोटे वाहनों को गलियों से आने-जाने दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें