फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

Sun, 04 Jan 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बारह रवीउल अव्वल पर रविवार को जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान लोगों का सैलाब उमड़ा। हर ओर नारे तकबीर अल्लाहु अकबर की सदाएं गूंज रही थीं। तकरीर व नात शरीफ पढ़ते हुए सभी जुलूस हाजीगंज स्थित ईदगाह परिसर पहुंचे। यहां तकरीर के बाद देरशाम जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे सबसे पहले गांव दाईपुर का जुलूस शहर के लल्लन मियां रौजा काजी टोला पहुंच गया। वाहनों की कतार के साथ जुलूस मुख्य मार्ग पर सदर कोतवाली की ओर रवाना हुआ। इसके बाद मोहल्ला काजीटोला और भटपुरी का जुलूस इसमें शामिल हो गया।

इसके बाद तकिया और जसौली गांवों से आए जुलूस भी इसमें शामिल हो गए। आगे बढ़ने पर गढ़ैया पर शेखाना का जुलूस शामिल हुआ। जुलूस में शामिल लोग धूम मचा दो आमद की आ गए सरकार.., नारे तकबीर अल्लाहु अकबर, वो हबीबे खुदा हैं.., सोणा आया.. की धुनों पर अपनी निस्बत पेश कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते इसमें अंजुमन आशिकाने रसूल कमेटी सफदरगंज का जुलूस, मोहल्ला जठपुरा का जुलूस, बिल्लौचीपुरा का जुलूस, जेरकिला का जुलूस, शेखपुरा का जुलूस, बड़ा रजियाना व छोटा रजियाना का जुलूस, आशिकाने रसूल कमेटी बालापीर का जुलूस, बीबी चिमनी, सरायमीरा, हाजीगंज, हम्मालीपुरा, दीदारगंज, अलाउद्दीनपुर मकरंदनगर, नई बस्ती मुकरी टोला, जामा मस्जिद मीरा टोला, कागजियाना मोहल्लों के जुलूस शामिल हो गए।

यह विशाल जुलूस मुख्य मार्ग से होता हुआ हाजीगंज को रवाना हुआ। करीब पांच बजे यह जुलूस ईदगाह हाजीगंज पहुंचा। जहां आलिमों की तकरीरें हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जुलूसों की सराहना और उनके सदर को सम्मानित किया गया।

तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। दोपहर 11 बजे तिर्वा खास की जामा मस्जिद परिसर से हाजी खलील वारसी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस की शुरूआत कराई। तिर्वा-कन्नौज मार्ग से होता हुआ जुलूस गांधी चौक चौराहे पर पहुंचा।

इसके बाद जुलूस तिर्वागंज स्थित जामा मस्जिद पहुंचा। जगह-जगह पर कस्बे के व्यापारियों ने जुलूस का स्वागत किया। लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर चाय, समोसे व अन्य सामग्री वितरित की। जुलूस का संचालन रेहान वारसी के नेतृत्व में किया गया।
गुरसहायगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गांव डुंडवा बुजुर्ग, इस्माइलपुर, मिरगावां, मझपुरवा, सरायप्रयाग, रसूलपुर, सौंसरापुर, ऊंचा आदि कई गांवों से आए जुलूस स्थानीय तिराहे पर एकत्र हुए। यहां सभी कमेटियों के सदर का इत्तेहादुल मुस्लमीन कमेटी की ओर से हरी पगड़ी पहनाकर शहर काजी हाफिज जुम्मन व नूरी मस्जिद के पेश इमाम एहसान नूरी, अनवार, लईक रायनी ने स्वागत किया। इसके बाद विशाल जुलूस कस्बे में निकाला गया।

जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों को लंगर लुटाया गया। इस मौके पर फर्रूखाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रकुमार गुप्ता, सभासद मुश्ताक खां, अब्दुल सत्तार कुरैशी, मुनीर कुरैशी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर कसबा तालग्राम में जुलूसे मोहम्मदी में जनसैलाब उमड़ा। जामा मसजिद में रविवार की सुबह मौलाना नईम अख्तर, पक्की मसिजद में हाफिज इजाज नूरी, मुगलाना मसिजद में हाफिज अकरम, मदरसागुलशने मसिजद में हाफिज आरिफ, निमियूकला मसजिद के हाजिफ जाफर, नकी टोला मसिजद के हाफिज अब्दुल वहीद, इमलीतले मसजिद के हाफिज आफताब के नेतृत्व में जुलूस निकला। कई अन्य मसजिदों से भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

मोहल्ला टीला, जेरकिला, जुल्हापुरी, बड़ा बाजार, जयनगर, बजरिया, होली मुहल्ला, चौखटा चौराहा, तालाब कलां होते हुए बड़ी जामा मसिजद पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष रजनेश चौहान पुलिस व पीएसी के साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत ने जुलूस के रास्ते में बेहतर सफाई व्यवस्था की।

इस मौके पर राशिद चिश्ती, तसलीम मिरजा, डा. तौकीर वारसी, परवेज, उवैस मास्टर, कमरुद्दीन मंसूरी, अशरफ, याकूब, अख्तार अंसारी, यामीन, सभासद शकील आदि मौजूद रहे। इसी तरह रसूलाबाद की बड़ी मसिजद के हाफिज नसीम के अलावा अकरमाबाद, ताहपुर, पुखराया के मसजिदों से भी बड़ी तादात में लोग आए।

सुजान सराय प्रतिनिधि के अनुसार सुजानसराय के मसजिद के मौलाना नाजिम खां के नेतृत्व में सतौरा ईदगाह से वारावफात का जुलूस निकाला गया। गांव की गलियों से घूमता हुआ सुजानसराय, गदनापुर होते हुए लोग ईदगाह पहुंचे।
---------
ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूसों ने किया प्रभावित
कन्नौज/मानीमऊ। शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शहर के अलावा दर्जनों गांवों के जुलूस शामिल होने आए। इसमें सारौंतोप का जुलूस काफी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा सैयदपुर सकरी, मखदूमापुर, जलालपुर सरवन, रिजगिर, मियांगंज, नाहरघाटी, यासीनपुर, मड़हरपुर, बक्सपुरवा, बछज्जापुर, अहमदपुर रौनी, फरिकापुर के जुलूस भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
---------
नौनिहालों में रहा उत्साह
कन्नौज। शहर के जुलूसे मोहम्मदी में बड़ी तादात में नौनिहाल अपने परिजनों के साथ जुलूस में शामिल होने पहुंचे। कोई अपने पिता की गोद में आया तो किसी को उसके पिता साइकिल पर बैठाकर लाए। काफी बच्चे वाहनों की छतों पर बैठकर या झांकियों के साथ नजर आए। वहीं कुछ बच्चे घोड़े पर सवार होकर अपने भाग्य पर इठला रहे थे।
-------
ट्राईसाइकिल के साथ जुलूस में शामिल
कन्नौज। शहर के मोहल्ला बालापीर निवासी शायर खां पैरों से विकलांग है। इसके वावजूद उसका उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी ट्राई साइकिल पर झांकी सजाए वह मोहल्ले के जुलूस में आगे चल रहा था। बीच-बीच में लोग उसकी साइकिल को धक्का लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें