फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली भव्य कलश यात्रा

Thu, 26 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को मां कालिकादेवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समापन हीरालाल वीएन इंटर कालेज के मैदान में हुई। इसके बाद रामकथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


 सिद्धपीठ मां कालिकादेवी मंदिर में पंडित शिवानंद द्विवेदी ने कलशों का पूजन कराया। सुबह 10 बजे निकाली गई भव्य कलश यात्रा से पूरा नगर राममय हो गया। महिलाएं विष्णु स्वरूप कलश, नारियल को अपने सिर में धारण कर चल रही थी। श्रीराम चरित्र मानस की कथा के प्रथम यजमान सुरेशचंद्र गुप्ता, सरोज कुमारी सिर पर कलश धारण किए सबसे आगे चल रहे थे।

इस दौरान भानु चौहान, चंदन तिवारी ने ...जय-जय रामकथा, जय श्रीराम कथा और ...सीता-राम, सीता-राम, सीता-रात कहिए जाही विधि राखे राम ताही विधि रहिए, ...राम नाम जपने से तर जाएगा, ...मेरो राधा रमण गिरधारी, गिरधारी श्याम बनवारी आदि भजन गाए।
विज्ञापन


कलश यात्रा में गोविंद सत साहित्य प्रचार समिति, गायत्री परिवार, प्रभात फेरी मंडल के साथ कई साधू संत भी शामिल हुए। रास्ते में मंशेश्वरनाथ मंदिर पर पिंकी गुप्ता, सूरज पंडित, किशन दुबे, अतुल, पारूल वर्मा, सुमित गुप्ता आदि ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

 वृंदावन से आए आचार्य पंडित जगदीशजी महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कलियुग के समस्त पापों से बचाने वाली है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से मानव भव सागर से तर जाता है।

इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, डॉ. प्रदीप सिंह, श्यामू चौहान, अमन दुबे, रवि गुप्ता, टीटू अग्निहोत्री, अप्पू चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी, चंद्रहास कुशवाह, विजय चौहान, आमेंद्र यादव, संजय तिवारी, देवकीनंदन मिश्रा, अमोल दीक्षित, श्याम गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें