मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से
निकाली गई। बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर बज रहे गीतों पर जहां लोग थिरक
रहे थे। वहीं बारात में शामिल करीब तीन दर्जन जीवंत झांकियां सभी का मन मोह
रही थी।
सकरावा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास से रामबारात का
शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य चौधरी मनीष यादव डंपी और रामलीला समिति के
पदाधिकारियों ने गणेश पूजन के साथ किया। रामबारात मोहल्ला संजयनगर होते हुए
इंदिरानगर, सुभाषनगर, आजादनगर के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए देर
रात समाप्त हुई।
रामबारात का कस्बे में कई जगह स्वागत किया गया। लोगों ने
दूल्हा बने भगवान राम की आरती उतारी। जगह-जगह स्टार लगाकर प्रसाद वितरण
किया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद रही।
रामबारात में काली अखाड़ा, वृंदावन की झांकी और रासलीला के साथ कई भगवान
के स्वरूपों में सजी जीवंत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई
थीं।