फोटो :30: शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम। संवाद
90 हजार नोटिसों में 52 हजार की हुई सुनवाई
- शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ हुए पुरस्कृत
संवाद न्यूज संवाद
छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत 90 हजार नोटिसों के सापेक्ष 52 हजार की सुनवाई की जा चुकी है। शत प्रतिशत कार्य करने वाले बूथ संख्या 175 के बीएलओ को एसडीएम ने तहसील सभागार में प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को तहसील सभागार में एईआरओ तथा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के 579 बूथों में 90 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 80 हजार नोटिस वितरित हो चुके हैं और आज तक 52 हजार की नोटिसों की सुनवाई कर आपत्तियों को निस्तारण हो चुका है। उन्होंने एईआरओ व सुपरवाइजरों को दो दिन के अंदर नोटिसों की शत प्रतिशत सुनवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर के हीरालाल कालेज की बूथ संख्या 175 के बीएलओ अरुण प्रताप सिंह शत प्रतिशत सुनवाई तथा साक्ष्य अपलोड करने के लिए प्रशस्ति पत्र तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विशेष अभियान चलेगा। हर बूथ पर बीएलओ की मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बूथ पर पहुंचे अपने प्रपत्र देकर वोट बनवा सकते हैं। साथ ही दावा और आपत्तियों की सुनवाई की अंतिम तिथि छह मार्च है, सभी मतदाता अपने नोटिसों के जवाब बीएलओ को मुहैया करा दें, ताकि उनका वोट बन सके। इस दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामप्रकाश, हिमांशु प्रभाकर मौजूद रहे।