फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बच्चों के साथ धरने पर बैठीं प्रधान

विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय तिर्वा में परिवार समेत धरने पर बैठी खामा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान । संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। वित्तीय अनियमितता पर दिए गए रिकवरी नोटिस के खिलाफ खामा गांव की सपा समर्थक ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को पति और बच्चों के साथ ब्लॉक परिसर में धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी साक्ष्य देने के बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक के खामा गांव की ग्राम प्रधान पिंकी देवी के खिलाफ एक ग्रामीण ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर प्रधान को रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इसके खिलाफ शुक्रवार को प्रधान पति और बच्चों के साथ ब्लॉक कार्यालय पर धरने पर बैठ गईं।
आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है। आरोप के संबंध में वह सभी साक्ष्य दे चुकी हैं। प्रधान के पति प्रदीप कुमार ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हैं। लखनऊ में हुए आलूकांड में आरोपी बनाए गए थे। राजनैतिक दबाव के चलते कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें