फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ धरना पर बैठे सदर पालिका अध्यक्ष

विज्ञापन
नगरपालिका ईओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देते चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्र? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री और ईओ संजय कुमार के बीच चल रही खींचतान करीब दो माह बाद सतह पर आ गई। पालिकाध्यक्ष शुक्रवार दोपहर ईओ के तबादले की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि ईओ मनमानी से काम करते हैं। इससे शहर की जनता परेशान है। नगर पालिका की खाली पड़ी जमीनों को अभी तक संरक्षित नहीं किया जा रहा है। उन जमीनों पर लोगों के कब्जे हैं। लाइट लगाने में अनियमितता बरती गई और जल समस्या समेत अन्य समस्याओं पर ईओ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
टेंपो लाइसेंस शुल्क का नियम होने के बाद भी मनमाने तरीके से निविदा कर दी गई। अध्यक्ष ने स्थानांतरण की मांग के संबंध में नगर निकाय निदेशक को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया। ईओ संजय कुमार गौतम ने कहा कि आरोप निराधार हैं। वह नियम के तहत काम कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें