फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई संचारी टीम, जलभराव से संक्रमण फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। गांव की गलियों में गंदे पानी के भराव से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव में संचारी रोग नियंत्रण टीम भी नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर नालियों का निर्माण कराने की मांग की है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम पिराडीखेड़ा गांव में समस्याओं का अंबार है। गांव निवासी प्रभात कुमार, गेंदनलाल, बलराम, प्रशांत, नंदपाल,लालू, अश्विन, प्रमोद कुमार और सुधीर ने बताया गांव में गलियों के किनारे नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। गलियाें में कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है।
गांव में फैली गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार है। गंदे पानी के जलभराव से संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका है। कई बार सचिव और प्रधान से लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गांव में नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। प्रधान आत्माराम ने बताया कि बजट मिलने पर नाली निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही गांव में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें