फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहवलपुर में घर-घर बीमार, पंद्रह दिन में छह मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ देहात के बहवलपुर गांव बुखार गुरुवार को बुखार से वृद्ध की मौत हो गई। गांव में 15 दिन में छह लोगों की जान जा चुकी है और हर घर में कोई न कोई बीमार है। मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण हैं।
विज्ञापन

गांव के शिवशंकर लाल (70) आठ दिन से बुखार पीड़ित थे। फर्रुखाबाद के अस्पताल में हुई जांच में डेंगू बताया गया था। गुरुवार को शिवशंकर की मौत हो गई। पत्नी जसोदा (65) भी डेंगू की चपेट में हैं। उनका नगर के निजी चिकित्सक इलाज चल रहा है। लक्ष्मी, दयाराम शाक्य, पंकज, नीरज, शारदा, संजल, भूरे, निक्की, संतराम, सीमा, गोविंद, रोशन, राजीव, मोहिनी, रूपरानी, सोनू और आदित्य समेत बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।
मरीज नगर के अलावा फर्रुखाबाद और कानपुर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सुंदरलाल शाक्य (85), कटोरी देवी (60) पत्नी बाबूराम, अनारकली (55) पत्नी कन्हैयालाल बाथम व अपनी ससुराल में रह रहे किशनपाल (45) की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव में निजी क्लीनिक चला रहे डा. अरुण कुमार शाक्य ने बताया कि प्रतिदिन चार-पांच मरीज डेंगू जैसे लक्षण वाले आ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने कहा कि तीन बार कैंप लगाकर कोरोना, डेंगू व मलेरिया की जांच की जा चुकी है। छिड़काव के लिए सभासद को दवा भी दे दी गई थी। शुक्रवार को फिर गांव में शिविर लगाया जाएगा।
गांव में लगे गंदगी के ढेर
नगर पालिका परिषद का मोहल्ला होने के बाद भी बहवलपुर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के सामने गंदगी जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक फागिंग भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें