फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर से कन्नौज के बीच रेलवे के सामान चुराने वाले गैंग के सरगना को आरपीएफ ने कानपुर के रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कबाड़ की कुछ दुकानों पर छापा भी मारा गया। पूछताछ के बाद सरगना को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कानपुर से कन्नौज के बीच रेलवे स्टेशनों व बैरियर पर सन्नाटा रहता था। इसका फायदा उठाकर बदमाश खड़ी मालगाड़ी से रात में टूल बॉक्स और रेलवे क्रासिंग के लगे बूम से लोहा व उपकरणों की चोरी कर लेते थे। आरपीएफ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार लाकड़ा ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे कानपुर में छापा मार कर रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास से चोरों के गैंग के सरगना गिरीश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत निवासी कासिमपुर सदर कोतवाली, कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 10 किलोग्राम रेलवे बूम बरामद किए गए।
गिरीश के पूछताछ के आधार पर कानपुर शहर और कन्नौज शहर में कई कबाड़ की दुकानों पर भी छापा मारा गया लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरीश के गैंग के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें