कन्नौज। कोरोना से ठीक होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 73 संक्रमित ठीक हुए और 13 लोगाें की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अभी तक जिले में 3945 लोग संक्रमित निकल चुके हैं। इसमें 2771 मरीज ठीक हो चुके हैं और 133 का इलाज चल रहा है।
महामारी से 39 लोगों की जान भी जा चुकी है। गुरुवार को कन्नौज ब्लाक में छह, तालग्राम और उमर्दा में दो-दो, जलालाबाद, छिबरामऊ और गुगरापुर में तीन-तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अस्पताल से भागा पॉजिटिव
सदर कोतवाली के गांव मेहंदीगंज मियांगंज निवासी 25 वर्षीय युवक गुरुवार 12 बजे जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंचा। पर्चा बनवाने के बाद वह परिसर में घूमता रहा। करीब एक बजे उसकी जांच की गई। पॉजिटिव आने की जानकारी पर वह जिला अस्पताल से भाग गया। सीएमएस डा. शक्ति बसु ने अस्पताल को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित की तलाश कर रही है।