कन्नौज। खेतों में पराली जलाने वाले सात किसानों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक ने भैयालाल, जितेंद्र, बादाम सिंह, राजकुमार, रामू निवासी पनियारेपुर्वा, फरियाद निवासी जसौली और राकेश निवासी गाजीपुर्वा के खिलाफ खेत में पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इन सभी किसानों ने सोमवार की शाम खेतों में पराली जला दी थी।
लेखपाल ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने निरीक्षण के दौरान किसानों को पराली जलाते पकड़ा था। कोतवाल विकास राय ने बताया कि पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।