चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कन्नौज। सीतापुर से चोरी छिपे चंदन की लकड़ी ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों के पास से एक झोले में चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ शुरू की है।
सोमवार शाम करीब सात बजे शहर के काजीपुरा में रहने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने काजीपुरारोड पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास मौजूद एक झोले में करीब तीन किलो चंदन की लकड़ी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक इत्र कारखाने में इत्र कारोबारी को सैंपल दिखाने जा रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।