फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों को अब जिले के मौसम की पल-पल की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आटोमेटिक वेदर सेंटर बनाया जा रहा है। अगले महीने से वेदर सेंटर के काम शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनौगी केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट आते ही मशीन लगा दी जाएगी। इसके बाद लोगों को तापमान, वर्षा, नमी, सूर्य की तपन क्षमता, अल्ट्रावायलेट किरणों, ठंड, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि की सटीक जानकारी मिल जाया करेगी।
अभी तक सैटेलाइट के माध्यम से पूर्वानुमान लगाया जाता था। इसमें निर्धारित तिथि और समय की सटीक जानकारी नहीं लग पाती थी। ऑटामेटिक वेदर सेंटर स्थापित होने से संबंधित आंकड़े कंप्यूटर व मोबाइल पर मिलेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी फेसबुक, व्हाटसएप, सोशल साइट समेत समाचार पत्रों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन

इन जिलों में भी लगेगी आटोमेटिक वेदर मशीन
कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, सीतापुर, सुलतानपुर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें