फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोहल्ला इंदिरा नगर में जलभराव के विरोध में रोष व्यक्त करते दुकानदार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के इंदिरा नगर के सामने नगर पालिका की लीकेज पाइप लाइन से जलभराव हो रहा है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से परेशान दुकानदारों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर से पूर्वी बाईपास पर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। खुदाई के दौरान नगर पालिका की पाइप लाइन टूट गई। लीकेज की मरम्मत कराने के लिए आसपास के दुकानदारों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं है। लीकेज के चलते पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही पानी बहना शुरू हो जाता है। कई महीनों पहले हुए लीकेज से जलभराव के कारण यहां दलदल जैसी स्थित बन गई है।
चौबीस घंटे पानी भरने रहने के कारण गड्ढे में मच्छर पनपने लगे हैं। नगर के चल रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए आसपास के लोगों ने पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे से लीकेज की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान प्रवीन, रमेश, अभय, आयूष, सुनील वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें