फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन करेगे अटावा पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। आल इंडिया टीचर्स इंप्लायज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक ग्लोबल स्कूल में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एकजुटता के साथ पुरानी पेंशन बहाली की लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन विहीन सभी साथी एकजुट होकर एमएलसी के चुनाव में परिवर्तन की लड़ाई लड़ेंगे। प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि हर हाल में अटेवा के प्रत्याशियों को जिताकर भेजें। प्रदेश मंत्री श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सभी साथी जाति, धर्म भूलकर केवल पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपने साथियों का समर्थन करें।
जिला संयोजक प्रवीण पाठक ने कहा कि कन्नौज से अटेवा के प्रत्याशी को जिताकर भेजा जाएगा। शेख सलाउद्दीन की अध्यक्षता व ज्ञानेंद्र यादव के संचालन में हुई बैठक में विक्त्रस्मादित्य मौर्य, एमएलसी प्रत्याशी धर्म सिंह भदौरिया, डा. नंदलाल यादव, डा. भूरी सिंह, अखिलेश यादव, अजित अग्निहोत्री व संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें